16 सितम्बर
राज्यपाल श्री हरिभाऊ बागडे ने बुधवार को नोएडा स्थित प्रदेश के पूर्व राज्यपाल श्री कलराज मिश्र के निवास स्थान पहुंचकर उनकी पत्नी के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त की।
उन्होंने स्वर्गीय श्रीमती सत्यवती मिश्रा की छवि पर पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी। उन्होंने बाद में शोकाकुल श्री मिश्र से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी।
👁
2
people read this article
