Headlines

राज्यपाल ने भारतीय निशानेबाजों को दी बधाई

👁 2 Views

श्री हरिभाऊ बागडे ने एशियाई खेलों में महिलाओं की 10 मीटर एयर राइफल टीम स्पर्धा में भारत को रजत पदक दिलाने वाली एलावेनिल वलारिवन, विदरसा के. विनोद और सोनम उत्तम मस्कर को बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

उन्होंने कहा कि भारतीय खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन से पूरा देश गौरवान्वित हुआ है। श्री बागडे ने एशियाई खेलों में भारतीय खिलाड़ियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन के लगातार जारी रहने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि देश को अपने इन खिलाड़ियों पर गर्व है।

👁 2 people read this article

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *