Headlines

जयपुर नगर निगम अध्यक्ष पद के लिए चार अभ्यर्थी विधिमान्य

👁 1 Views

नगर निगम जयपुर के अध्यक्ष पद के निर्वाचन के लिए नामांकन-पत्रों की संवीक्षा के बाद चार अभ्यर्थी विधिमान्य रूप से नामांकित पाए गए हैं। लोक सूचना में निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार रिटर्निंग अधिकारी द्वारा जारी विधिमान्य नामनिर्देशित अभ्यर्थियों की सूची में चारों अभ्यर्थियों के नाम शामिल हैं।

अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष निर्वाचन रिटर्निंग अधिकारी श्री आशीष कुमार ने बताया कि विधिमान्य रूप से नामांकित अभ्यर्थियों में सुनीता गुप्ता मावर (इंडियन नेशनल कांग्रेस), सुनील (भारतीय जनता पार्टी), दशरथ अटल (निर्दलीय) तथा सुनीता (निर्दलीय) शामिल हैं।

उन्होंने बताया कि सुनीता गुप्ता मावर अन्य पिछड़ा वर्ग, सुनील सामान्य वर्ग, दशरथ अटल अनुसूचित जाति तथा सुनीता सामान्य वर्ग से हैं।

👁 1 people read this article

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *