लोकभवन में शुक्रवार को राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’ के 150 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में राष्ट्रव्यापी अभियान ‘नमामि भारतम्’ का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर राज्यपाल श्री हरिभाऊ बागडे तथा लोकभवन के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने सामूहिक रूप से ‘वंदे मातरम्’ का संपूर्ण गान किया।
राज्यपाल श्री बागडे ने कहा कि ‘एक स्वर—एक संकल्प—एक भारत’ की भावना के साथ ‘वंदे मातरम्’ के गौरवशाली इतिहास से जन-जन को जोड़ने के लिए ‘नमामि भारतम्’ एक महत्वपूर्ण अभियान है। उन्होंने कहा कि यह अभियान मां भारती को नमन करते हुए राष्ट्र सर्वोपरि की भावना का संदेश देता है।
इस अवसर पर राज्यपाल के सचिव डॉ. पृथ्वी भी उपस्थित रहे।
👁
1
people read this article
