Headlines

सीएम भजनलाल शर्मा उदयपुर पहुंचे, महाराणा प्रताप की 450 वीं जयंती के भव्य आयोजन में होंगे शामिल

👁 1 Views

उदयपुर।

डबोक एयरपोर्ट पर हुआ भव्य स्वागत, गांधी ग्राउंड में महाराणा प्रताप जयंती समारोह में करेंगे जनसभा को संबोधित


राजस्थान के मुख्यमंत्री Bhajan Lal Sharma बुधवार को उदयपुर पहुंचे, जहां उनका डबोक स्थित महाराणा प्रताप एयरपोर्ट पर भाजपा पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी से स्वागत किया। मुख्यमंत्री विशेष विमान से उदयपुर पहुंचे और वहां से सड़क मार्ग द्वारा गांधी ग्राउंड के लिए रवाना हुए, जहां महाराणा प्रताप की 485वीं जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित विशाल श्रद्धांजलि एवं चेतुस्पदी कार्यक्रम में शिरकत करेंगे।
कार्यक्रम में मेवाड़ सहित प्रदेशभर से बड़ी संख्या में समाजजन, युवा और विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधि शामिल हो रहे हैं। आयोजन स्थल पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा महाराणा प्रताप के शौर्य, त्याग और राष्ट्रभक्ति को नमन करते हुए जनसभा को संबोधित करेंगे। मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर प्रशासन और पुलिस विभाग द्वारा व्यापक सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्थाएं की गई हैं।

👁 1 people read this article

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *