Headlines

मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास ने किया मतदान, मतदाताओं से निर्भीक होकर वोट डालने की अपील

👁 2 Views

11 सितंबर

मुख्य सचिव श्री वी. श्रीनिवास ने शुक्रवार सुबह 9 बजे नगरीय निकाय चुनाव के तहत राजकीय सेठ आनंदी लाल पोद्दार बधिर उच्च माध्यमिक विद्यालय, जेएलएन मार्ग, त्रिमूर्ति सर्किल स्थित मतदान केंद्र पर पहुंचकर अपने मताधिकार का प्रयोग किया।

मुख्य सचिव ने कहा कि मतदान लोकतंत्र में प्रत्येक नागरिक का महत्वपूर्ण अधिकार और दायित्व है। उन्होंने आमजन से निर्भीक होकर अधिक से अधिक संख्या में मतदान केंद्रों पर पहुंचने और अपने मताधिकार का प्रयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि मतदान में सक्रिय भागीदारी से लोकतंत्र को और मजबूत बनाया जा सकता है।

इस दौरान मुख्य सचिव ने मतदान केंद्र पर उपलब्ध आवश्यक व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा संबंधित अधिकारियों से मतदान प्रक्रिया और मतदान प्रतिशत की जानकारी ली।

👁 2 people read this article

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *