वृद्धाश्रम में मेडिकल कैम्प आयोजित

👁 1 Views

राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, जयपुर महानगर द्वितीय के अध्यक्ष के निर्देशानुसार गुरुवार को अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के अवसर पर जीवन ज्योति वृद्धाश्रम, पशु हटवाड़ा, आमेर में मेडिकल कैम्प का आयोजन किया गया। कैम्प का आयोजन मुख्य चिकित्सा अधिकारी, जयपुर प्रथम कार्यालय के समन्वय से किया गया।

मेडिकल कैम्प में पीएचसी रूण्डल के चिकित्सा अधिकारी डॉ. अभिषेक गुर्जर एवं राजकीय सैटेलाइट अस्पताल, आमेर के नर्सिंग ऑफिसर श्री मुकेश सैनी ने सहयोग प्रदान किया। वहीं, सवाई मानसिंह चिकित्सालय की डिप्टी डायरेक्टर डॉ. आशा लता एवं उनकी फिजियोथेरेपी टीम का भी विशेष सहयोग रहा।

कैम्प के दौरान वृद्धजनों के ब्लड प्रेशर, शुगर, अनिद्रा एवं जोड़ों के दर्द आदि की जांच की गई तथा आवश्यकतानुसार दवाइयां उपलब्ध कराई गईं।

इस अवसर पर उपस्थित लोगों को राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण (NALSA) एवं राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण (RSLSA) द्वारा वृद्धजनों की सहायता एवं कल्याण के लिए संचालित विभिन्न योजनाओं एवं सेवाओं की जानकारी भी दी गई।

👁 1 people read this article

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *