मोदी ने फिलीपींस के राष्ट्रपति से की मुलाकात

👁 1 Views

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने मनीला में आयोजित आसियान शिखर सम्मेलन के दौरान फिलीपींस के राष्ट्रपति महामहिम फर्डिनेंड आर. मार्कोस जूनियर से मुलाकात की।

प्रधानमंत्री मोदी ने आसियान की सफल अध्यक्षता के लिए फिलीपींस को बधाई दी। उन्होंने वर्ष 2024 से आसियान में भारत के देश समन्वयक के रूप में फिलीपींस की भूमिका और भारत-आसियान संबंधों को मजबूत बनाने में उसके निरंतर सहयोग की सराहना की।

दोनों नेताओं ने सितंबर 2026 में नई दिल्ली में आयोजित ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के दौरान हुई अपनी पिछली मुलाकात को भी याद किया। उस अवसर पर प्रधानमंत्री मोदी ने आसियान अध्यक्ष के रूप में राष्ट्रपति मार्कोस जूनियर को आमंत्रित किया था।

दोनों नेताओं ने अगस्त 2025 में राष्ट्रपति मार्कोस जूनियर की भारत की राजकीय यात्रा के दौरान स्थापित रणनीतिक साझेदारी के तहत रक्षा एवं सुरक्षा, अंतरिक्ष, रेलवे अवसंरचना, फिनटेक तथा व्यापार एवं निवेश सहित विभिन्न क्षेत्रों में द्विपक्षीय सहयोग की प्रगति पर संतोष व्यक्त किया।

इसके साथ ही दोनों नेताओं ने आपसी हित के प्रमुख क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर भी विचारों का आदान-प्रदान किया।

👁 1 people read this article

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *