राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी से सांसद श्री मदन राठौड़ ने शिष्टाचार भेंट कर उन्हें दीपावली की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष एवं सांसद श्री राठौड़ ने एक-दूसरे का मुंह मीठा करवाकर दीपावली की खुशियां साझा कीं। सांसद श्री राठौड़ ने विधानसभा अध्यक्ष को पौधा भेंट कर उनका अभिनंदन भी किया।
इस अवसर पर विधायकगण, विधानसभा के अधिकारी एवं कर्मचारी तथा आमजन ने भी विधानसभा अध्यक्ष श्री देवनानी से मुलाकात कर उन्हें दीपावली की शुभकामनाएं दीं। श्री देवनानी ने सभी का मुंह मीठा करवाकर उनका अभिवादन स्वीकार किया और दीपावली की बधाई दी।
विधानसभा अध्यक्ष श्री देवनानी ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि दीपावली का पर्व हमें आपसी प्रेम, भाईचारे, सद्भाव और सकारात्मकता के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है।
