देवनानी ने डॉ. जसवंत यादव को दी श्रद्धांजलि

👁 1 Views

राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी ने गुरुवार को अलवर स्थित दिवंगत विधायक डॉ. जसवंत यादव के निवास पहुंचकर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित किए और भावभीनी श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा कि डॉ. यादव के निधन से बहरोड़ विधानसभा क्षेत्र और प्रदेश को अपूरणीय क्षति हुई है।

विधानसभा अध्यक्ष श्री देवनानी ने डॉ. यादव के राजनीतिक एवं सामाजिक योगदान को याद करते हुए कहा कि किसी भी व्यक्ति का जीवन, उसके विचार और समाज के प्रति उसका योगदान सदैव स्मरणीय रहता है।

उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान देने तथा शोक संतप्त परिजनों को इस अपार दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की। साथ ही, उन्होंने परिजनों से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया और इस कठिन समय में धैर्य एवं संबल बनाए रखने की कामना की।

इस अवसर पर वन एवं पर्यावरण राज्यमंत्री श्री संजय शर्मा सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

👁 1 people read this article

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *