‘मतदान महादान’ अभियान का स्टिकर विमोचन

👁 1 Views

दानवीर महर्षि दाधीचि की जयंती की पूर्व संध्या पर शुक्रवार को राज्य निर्वाचन आयुक्त श्री राजेश्वर सिंह ने ‘रक्तदान, नेत्रदान, देहदान एवं मतदान महादान’ विषयक स्टिकर का विमोचन किया।

इस अवसर पर राज्य निर्वाचन आयुक्त श्री राजेश्वर सिंह ने महर्षि दाधीचि जयंती के उपलक्ष्य में देशवासियों के नाम संदेश भी दिया। उन्होंने कहा कि रक्तदान, नेत्रदान, देहदान और मतदान जैसे महत्वपूर्ण विषयों को एक साथ जोड़कर चलाया जा रहा यह अभियान एक अनूठी सामाजिक पहल है। ऐसे प्रयासों के माध्यम से समाज के सभी वर्गों तक जनजागृति का संदेश पहुंचाया जा सकता है तथा लोगों को सामाजिक दायित्वों के प्रति जागरूक किया जा सकता है।

‘मतदान महादान’ को भी अभियान से जोड़ा

इस वर्ष राज्य निर्वाचन आयुक्त श्री राजेश्वर सिंह की प्रेरणा से अभियान में ‘मतदान महादान’ को भी शामिल किया गया है। इसका उद्देश्य लोगों को मतदान के महत्व के प्रति जागरूक करना तथा लोकतांत्रिक प्रक्रिया में अधिक से अधिक भागीदारी के लिए प्रेरित करना है।

प्रदेशभर में वितरित होंगे 50 हजार स्टिकर

राजस्थान प्रांतीय दाधीच (दाहिमा) ब्राह्मण सभा के प्रदेश अध्यक्ष पं. राघव शर्मा ने बताया कि समाज की ओर से प्रत्येक वर्ष रक्तदान, नेत्रदान और देहदान को प्रोत्साहित करने तथा सामाजिक जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से स्टिकर विमोचन एवं वितरण अभियान चलाया जाता है। इसके तहत प्रदेशभर में करीब 50 हजार स्टिकर वितरित किए जाते हैं।

स्टिकर विमोचन कार्यक्रम में समाजसेवी एवं लोकमत भारत के चेयरमैन श्री राजकुमार सैनी, महामंत्री श्री गिरधर दाधीच तथा संस्था के पदाधिकारी श्री मधुमान शर्मा और श्री अजय शर्मा उपस्थित रहे।

👁 1 people read this article

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *