PM मोदी ने सुजीत को स्वर्ण जीत पर दी बधाई

👁 0 Views

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने एशियाई खेलों में पुरुषों की 65 किग्रा फ्रीस्टाइल कुश्ती स्पर्धा के रोमांचक फाइनल में जीत दर्ज कर स्वर्ण पदक हासिल करने पर सुजीत को बधाई दी है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि एशियाई खेलों में अपने पदार्पण पर सुजीत ने भारत को इस संस्करण में कुश्ती का पहला स्वर्ण पदक दिलाया है। उन्होंने इसे एक यादगार विजय बताया।

श्री मोदी ने सुजीत को उनके आगामी प्रयासों के लिए शुभकामनाएं दीं।

प्रधानमंत्री कार्यालय ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा:

“रोमांचक फाइनल में जीत के बाद एशियाई खेलों में पुरुषों की 65 किग्रा फ्रीस्टाइल कुश्ती में स्वर्ण पदक जीतने पर सुजीत को बधाई। अपने एशियाई खेलों के पदार्पण पर उन्होंने भारत को इस संस्करण का कुश्ती में पहला स्वर्ण पदक दिलाया है। यह वास्तव में एक यादगार विजय है! भविष्य के लिए उन्हें मेरी ओर से बहुत-बहुत शुभकामनाएं।”

👁 0 people read this article

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *