राज्यपाल ने जयपुर स्थापना दिवस पर दीपोत्सव में लिया भाग

👁 0 Views

राज्यपाल श्री हरिभाऊ बागडे बुधवार को जयपुर स्थापना दिवस के अवसर पर स्टेच्यू सर्किल पर आयोजित विशेष दीप प्रज्ज्वलन कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने जयपुर के संस्थापक महाराजा सवाई जयसिंह द्वितीय की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धा व्यक्त की।

राज्यपाल ने जयपुर स्थापना दिवस पर प्रदेशवासियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने दीपोत्सव की सराहना की और समारोह के दौरान आयोजित विशेष आतिशबाजी का भी आनंद लिया।

इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री श्रीमती दिया कुमारी, सांसद श्री घनश्याम तिवाड़ी और महापौर श्री सुनील कोठारी भी उपस्थित रहे।

👁 0 people read this article

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *