Headlines

राजस्थान लोक परिवहन बस की टक्कर से स्कूटी सवार बुजुर्ग घायल, गोवर्धन सागर के पास हुआ हादसा

👁 0 Views

राजस्थान लोक परिवहन बस की टक्कर से स्कूटी सवार बुजुर्ग घायल, गोवर्धन सागर के पास हुआ हादसा

उदयपुर। शहर के गोवर्धन सागर क्षेत्र में सेक्टर-14 के सामने मंगलवार को एक सड़क हादसे में राजस्थान लोक परिवहन की बस ने स्कूटी सवार बुजुर्ग को टक्कर मार दी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बस की चपेट में आने से बुजुर्ग सड़क पर गिर गए और उन्हें चोटें आईं। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई तथा घायल को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार बुजुर्ग की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।

👁 0 people read this article

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *