राज्यसभा सांसद नितिन नवीन और मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा शुक्रवार को अल्बर्ट हॉल पर विकसित भारत जन सेवा अभियान के तहत आयोजित ‘स्वच्छता ही सेवा’ कार्यक्रम में शामिल हुए। इस दौरान राज्यसभा सांसद नितिन नवीन ने आमजन को स्वच्छता की शपथ दिलाई।
कार्यक्रम के बाद राज्यसभा सांसद और मुख्यमंत्री ने स्वच्छता मित्रों को दुपट्टा पहनाकर सम्मानित किया और उनसे आत्मीय बातचीत कर उनके हालचाल जाने। उन्होंने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया।
इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी, डॉ. प्रेमचंद बैरवा, संसदीय कार्य मंत्री जोगाराम पटेल, उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री कर्नल राज्यवर्धन राठौड़, नगरीय विकास एवं स्वायत्त शासन राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) झाबर सिंह खर्रा, राज्य वित्त आयोग के अध्यक्ष डॉ. अरुण चतुर्वेदी, गृह राज्यमंत्री जवाहर सिंह बेढ़म, सांसद मदन राठौड़, मंजू शर्मा और डॉ. अलका गुर्जर सहित विधायक कालीचरण सराफ, गोपाल शर्मा एवं बालमुकुंदाचार्य उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास सहित संबंधित विभागों के वरिष्ठ अधिकारी और बड़ी संख्या में आमजन भी मौजूद रहे।
