वृद्धाश्रम में मेडिकल कैम्प आयोजित
राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, जयपुर महानगर द्वितीय के अध्यक्ष के निर्देशानुसार गुरुवार को अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के अवसर पर जीवन ज्योति वृद्धाश्रम, पशु हटवाड़ा, आमेर में मेडिकल कैम्प का आयोजन किया गया। कैम्प का आयोजन मुख्य चिकित्सा अधिकारी, जयपुर प्रथम कार्यालय के समन्वय से किया गया।…
