श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सपत्नीक जयपुर स्थित श्री राधा सरल बिहारी मंदिर और इस्कॉन मंदिर में दर्शन किए। मुख्यमंत्री ने दोनों मंदिरों में विधिवत पूजा-अर्चना कर प्रदेश एवं देश की सुख-समृद्धि, खुशहाली और जनकल्याण की कामना की।
मुख्यमंत्री ने मंदिर परिसर में आयोजित कीर्तन में भी भाग लिया और श्रद्धालुओं का अभिवादन स्वीकार किया। इस दौरान मंदिर परिसर में बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।
जन्माष्टमी के अवसर पर मंदिरों में भक्तिमय माहौल देखने को मिला। जनप्रतिनिधियों सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भगवान श्रीकृष्ण के दर्शन कर पूजा-अर्चना की।
👁
3
people read this article
