Headlines

19 उचित मूल्य दुकानों की भर्ती नए सिरे से

👁 0 Views

जिला रसद कार्यालय जयपुर द्वितीय के अधीन वर्ष 2023 में रिक्त उचित मूल्य दुकानों के लिए विज्ञप्ति जारी की गई थी। इस प्रक्रिया के दौरान न्यायालय द्वारा स्थगन आदेश जारी किए जाने के कारण भर्ती प्रक्रिया पूरी नहीं हो सकी।

न्यायालय से स्थगन आदेश समाप्त होने के बाद विभाग ने वर्ष 2023 की उक्त विज्ञप्ति को समाप्त कर नए सिरे से विज्ञप्ति जारी करने के निर्देश जिला रसद अधिकारी जयपुर द्वितीय एवं जिला रसद अधिकारी कोटपूतली-बहरोड़ को दिए हैं।

जिला रसद अधिकारी जयपुर द्वितीय प्रियव्रत सिंह चारण ने बताया कि 19 रिक्त उचित मूल्य दुकानों के लिए कोटपूतली-बहरोड़ क्षेत्र से पूर्व में प्राप्त 109 आवेदन पत्र जिला रसद अधिकारी कोटपूतली-बहरोड़ को भेज दिए गए हैं। अब इन दुकानों के लिए नए सिरे से विज्ञप्ति जारी कर आगामी प्रक्रिया पूरी की जाएगी।

👁 0 people read this article

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *