Headlines

मिक्स्ड रिले टीम ने जीता रजत

👁 0 Views

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज एशियाई खेलों की 4×400 मीटर मिक्स्ड रिले स्पर्धा में रजत पदक जीतने पर मनु टीएस, पूवम्मा एमआर, विशाल टीके और विद्या रामराज को बधाई दी तथा उनके शानदार प्रदर्शन की सराहना की।

प्रधानमंत्री ने कहा कि उनकी गति, तालमेल और दृढ़ संकल्प ने दौड़ को रोमांचक बना दिया और यह भारतीय एथलेटिक्स के लिए गौरवपूर्ण क्षण है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि सभी खिलाड़ी भविष्य में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए देश के लिए और अधिक उपलब्धियां हासिल करेंगे।

प्रधानमंत्री कार्यालय ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा:

“हमारी मिक्स्ड 4×400 मीटर रिले टीम का शानदार प्रदर्शन!

एशियाई खेलों में रजत पदक जीतने पर मनु टीएस, पूवम्मा एमआर, विशाल टीके और विद्या रामराज को हार्दिक बधाई। उनकी गति, तालमेल और दृढ़ संकल्प ने दौड़ को रोमांचक बना दिया और भारतीय एथलेटिक्स के लिए यह गौरवपूर्ण क्षण साबित हुआ।”

👁 0 people read this article

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *