नगरीय निकाय चुनाव 2026: मतदाता ऑनलाइन चेक कर सकेंगे वोटर लिस्ट में अपना नाम

👁 3 Views

राज्य निर्वाचन आयोग की वेबसाइट पर मिलेगी मतदाता सूची और मतदान केंद्र की जानकारी

8 सितंबर

राजस्थान में होने वाले नगरीय निकाय आम चुनाव 2026 को लेकर राज्य निर्वाचन आयोग ने मतदाताओं की सुविधा के लिए महत्वपूर्ण व्यवस्था की है। अब मतदाता घर बैठे ऑनलाइन मतदाता सूची में अपना नाम और उससे संबंधित विवरण चेक कर सकेंगे।

इसके लिए मतदाताओं को राज्य निर्वाचन आयोग, राजस्थान की वेबसाइट पर जाकर ‘Search Voter’ विकल्प का इस्तेमाल करना होगा।

इन जानकारियों से खोज सकेंगे अपना नाम

मतदाता नीचे दिए गए विवरण दर्ज कर मतदाता सूची में अपना नाम खोज सकते हैं—

  • जिला
  • नगरीय निकाय का नाम
  • मतदाता का नाम
  • पिता/पति का नाम
  • आयु

इसके अलावा जिला चयन कर Voter ID/EPIC नंबर के माध्यम से भी मतदाता अपना नाम ऑनलाइन खोज सकते हैं।

ऑनलाइन दिखेगी ये पूरी जानकारी

‘Search Voter’ के माध्यम से नाम खोजने पर मतदाता को मतदाता सूची से जुड़ी कई महत्वपूर्ण जानकारियां स्क्रीन पर दिखाई देंगी। इनमें—

  • नगरीय निकाय का नाम
  • वार्ड नंबर
  • वार्ड पार्ट नंबर
  • क्रम संख्या
  • मतदाता का नाम
  • पिता/पति/संबंधी का नाम
  • आयु
  • Voter ID/EPIC नंबर
  • लिंग
  • मकान नंबर
  • मतदान केंद्र क्रमांक
  • मतदान केंद्र का पता
  • संबंधित विधानसभा क्षेत्र (AC)
  • पार्ट नंबर
  • क्रम संख्या

शामिल हैं।

मतदान से पहले जरूर चेक करें नाम

राज्य निर्वाचन आयोग ने मतदाताओं से अपील की है कि वे मतदान से पहले ऑनलाइन सुविधा का उपयोग कर मतदाता सूची में अपना नाम और मतदान केंद्र से संबंधित विवरण जरूर जांच लें। इससे मतदान के दिन किसी भी प्रकार की असुविधा से बचा जा सकेगा।

👁 3 people read this article

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *