प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने पुरुष युगल स्कल्स स्पर्धा में भारत के लिए कांस्य पदक जीतने पर सतनाम सिंह और सलमान खान को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए बधाई दी है।
प्रधानमंत्री ने कहा कि दोनों खिलाड़ियों का संयम और समन्वय सराहनीय रहा। उन्होंने आशा व्यक्त की कि यह उपलब्धि उन्हें आने वाले वर्षों में और अधिक सफलता हासिल करने के लिए प्रेरित करेगी।
प्रधानमंत्री कार्यालय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर एक पोस्ट साझा करते हुए कहा:
“पुरुषों की युगल स्कल्स स्पर्धा में सतनाम सिंह और सलमान खान के शानदार प्रदर्शन ने भारत को कांस्य पदक दिलाया।
उनका संयम और समन्वय सराहनीय रहा। आशा है कि यह उपलब्धि उन्हें आने वाले वर्षों में और भी ऊंचाइयों तक पहुंचने के लिए प्रेरित करेगी।”
👁
1
people read this article
