Headlines

पंचायतीराज संस्थाओं के आरक्षण निर्धारण एवं आवंटन की बैठक एवं लॉटरी कार्यक्रम आगामी आदेश तक स्थगित

👁 2 Views

15 सितंबर

पंचायतीराज संस्थाओं के श्रेणीवार आरक्षण निर्धारण एवं आवंटन के लिए 17 एवं 18 सितंबर को प्रस्तावित बैठक एवं लॉटरी कार्यक्रम आगामी आदेश तक स्थगित कर दिया गया है।

जिला कलक्टर (पंचायत) जयपुर श्री संदेश नायक ने बताया कि आरक्षण निर्धारण एवं आवंटन प्रक्रिया के तहत 17 सितंबर को दोपहर 12 बजे कलेक्ट्रेट सभागार में जिला परिषद सदस्यों, प्रधान एवं पंचायत समिति सदस्यों के लिए बैठक एवं लॉटरी कार्यक्रम निर्धारित था। इसी प्रकार 18 सितंबर को संबंधित उपखंड मुख्यालयों पर सरपंच एवं पंच के लिए आरक्षण निर्धारण एवं आवंटन की प्रक्रिया प्रस्तावित थी।

उन्होंने बताया कि नगरीय निकाय आम चुनाव-2026 का कार्यक्रम जारी रहने के कारण जिला मुख्यालय एवं उपखंड कार्यालय स्तर पर आयोजित होने वाले उक्त आरक्षण निर्धारण एवं लॉटरी कार्यक्रम को आगामी आदेश तक स्थगित किया गया है।

👁 2 people read this article

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *